फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा:- लोगों ने दिल्ली जाने का मोह छोड़ा

विज्ञापन
डिपो में खड़ी रोजवेज बस, जिसे दिल्ली में उपद्रवियों ने पथराव और डंडो से प्रहार कर क्षतिग्रस्त कर ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रोडवेज और रेलवे को जबरदस्त घाटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली की हिंसा का असर रेलवे और रोडवेज पर भी पड़ा है। दोनों विभागों की आय में जबरदस्त घाटा हुआ है। हिंसा के कारण नागरिकों ने अपनी दिल्ली की यात्रा कैंसिल कर दिया है। ट्रेन और रोडवेज बसों में यात्री 70 प्रतिशत तक घट गए हैं।
बीते तीन दिनों से दिल्ली की हिंसा का असर हर तरफ पड़ रहा है। हिंसा की आग से रेलवे और परिवहन निगम का कारोबार भी प्रभावित हो गया है। बीते तीन दिनों से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में दिल्ली के यात्री कम दिखाई दिए। स्टेशन के मुख्य टिकट बुकिंग अफसर मोहम्मद फारुख ने बताया कि दिल्ली की हिंसा से यात्री दिल्ली नहीं जा रहे है। बीते तीन दिनों से दिल्ली की टिकटों में 70 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है। आलम यह है कि बुधवार शाम को दिल्ली होकर जाने वाली योगा एक्सप्रेस और बांद्रा एक्सप्रेस के लिए दिल्ली का एक भी टिकट नहीं बिका। उधर, रोडवेज बस को काफी घाटा हुआ है। रोडवेज बसों का लोड फैक्टर 70 से घटकर 30 रह गया है। हालात यह है कि रात्रि सेवा में कोई भी यात्री दिल्ली नहीं गया और बसें मोहननगर से ही वापस आ गई। डिपो इंचार्ज राजकुमार तोमर ने बताया कि दिल्ली की हिंसा से रोडवेज का रोजाना करीब पांच लाख के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर डिपो की बस में तोड़फोड़, चालक घायल
मुजफ्फरनगर। दिल्ली के भजनपुरा में मुजफ्फरनगर डिपो की बस को उपद्रवियों ने तोडफ़ोड़ और पथराव कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। फरीदाबाद से दिल्ली होकर आ रही बस में मंगलवार शाम छह बजे तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने चालक राहुल और परिचालक रतिभान के अलावा सवारियों से भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने बस में आग लगने का प्रयास किया, जिस पर चालक साहस का परिचय देते हुए बस को किसी तरह से वहां से निकाल कर लेकर आने में सफल रहा। इस संबंध में दिल्ली भजनपुरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि बस में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें