फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर की चपेट में आकर युवक की मौत, एक घायल
विज्ञापन

तितावी। पानीपत-खटीमा मार्ग पर गांव जागाहेड़ी के निकट अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।
बुधवार की सुबह तितावी थाने के गांव मांडी निवासी मोहन बाइक से अपने साथी मोनू पुत्र विनोद निवासी अलीपुर कलां के साथ मुजफ्फरनगर के नसीरपुर में शादी समारोह में फोटो कवरेज के लिए जा रहा था। गांव जागाहेड़ी से आगे भट्ठे के समीप सामने से आ रहे तेल टैंकर ने युवकों की बाइक में साइड मार दी। बाइक पर पीछे बैठा मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहे मोहन ने बताया कि एक बाइक सवार तथा मांडी निवासी फुरकान के टैंपो से मोनू को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए तथा तितावी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवक मंगलवार को भी मुजफ्फरनगर के नसीरपुर गांव में शादी समारोह की कवरेज कर मोनू अपने साथी मोहन के घर गांव मांडी ही रुका था। जहां से सुबह जल्दी दोनों बाइक से बरात की कवरेज के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट ने मजदूर कीू जान ली
तितावी। बुढ़ीना कलां में विद्युत पोल में लगे तार में अचानक करंट उतर आया। चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई।
तितावी का 22 वर्षीय विकास पुत्र सुरेश बुधवार सुबह बुढ़ीना कलां गांव में मजदूर करने गया था। बुढ़ीनाकलां में प्रधान सचिन के घेर के पास लग रहे खड़ंजे पर विकास कार्य कर था। इस दौरान अचानक वहां लगे 11 हजार लाइन के विद्युत पोल में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण विकास की मौत हुई है। परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को दोषी बताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। मृतक के भाई कुलबीर ने तितावी थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें