फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की मुनीम कॉलोनी निवासी ट्रांसपोर्टर ने शुक्रवार शाम सरवट रेलवे फाटक पर जनशताब्दी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत नागरिकों ने ट्रांसपोर्टर के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मुनीम कॉलोनी निवासी दिनेश जैन (50) पुत्र नरेंद्र जैन ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वे घर से निकले थे। इसके आधा घंटे बाद बेटे ने फोन किया तो उन्होंने खुद को रेलवे ट्रैक पर बताते हुए आत्महत्या करने के निर्णय की जानकारी दी, जिससे परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उनकी तलाश में जुटे, लेकिन इसी दौरान सरवट फाटक पर ट्रांसपोर्टर ने जनशताब्दी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास मिले मोबाइल से कॉल कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया, इस संबंध में परिजन फिलहाल कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। देर शाम राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य लोग व नई मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश शर्मा भी ट्रांसपोर्टर के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें