वांछित समेत दो युवक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। पुलिस ने दो स्थानों से वांछित सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने देर रात के समय बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर कुरालसी मोड़ के पास से हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे गांव जौला निवासी ताहिर का गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि ताहिर गोकशी के मामले में भी जेल जा चुका है। दूसरे आरोपी को बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर सब्जी मंडी के पास से संदिग्ध हालत में खड़े गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इकबाल तहसील के पीछे कस्बे का रहने वाला है।