फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: यातायात पुलिस के दीवान से मारपीट, वर्दी फाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गलत दिशा से आ रही कार में सवार लोगों ने टोकने पर यातायात पुलिस के दीवान के साथ मारपीट की। मारपीट में दीवान की वर्दी फट गई। अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर आरोपी कार लॉकर भाग गए। कार में सो रही बच्ची को पुलिस ने शीशा तोड़ कर बाहर निकाल कर उसकी मां को सौंपा। एक युवक को पुलिस ने पकड़ा है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोपियों में एक वकील व दिल्ली पुलिस का दरोगा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार रात में नगर में सिख समाज का नगर कीर्तन निकाला जा रहा था, जिससे नगर में यातायात व्यवस्था प्रभावित थी। सभी चौराहों पर यातायात पुलिस तैनात थी। जिला अस्पताल चौराहे पर दीवान जामीन अली व सिपाही दीपक की डयूटी थी। नगर कीर्तन जब पुरानी घास मंडी से होते हुए जिला अस्पताल चौराहे से होकर शिव चौक की तरफ मुड़ा तो यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया था। इसी बीच एक चालक कार को रांग साइड दौड़ाकर नावल्टी चौराहे की तरफ ले गया तो कार जाम में फंस गई। दीवान जामीन अली ने कार चालक से बात की तो कार सवार लोगों ने उसे धमकाया।
दीवान ने चालान करने के लिए कार का फोटो लेना चाहा तो कार सवार तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे दीवान की वर्दी भी फट गई। अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपी कार को लॉक कर भाग गए। शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार का शीशा तोड़ कर उसमें सो रही मासूम बच्ची को बाहर निकाला और मौके पर मौजूद उसकी मां को सौंप दिया। घायल दीवान का रात में ही मेडिकल कराया और कार सवार हमलावरों व उनके साथ मौजूद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी रामपुरी में जतिन के घर बच्चे की छठी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे थे। एक आरोपी ने खुद का वकील बताया था। आरोपी लोनी के रहने वाले सचिन व प्रवीण व एक अन्य बताए गए। एक आरोपी दिल्ली पुलिस का दरोगा बताया जा रहा है।
घटना स्थल पर जतिन भी पहुंचा था। इसी आधार पर उसे पकड़ा गया है। कार लोनी निवासी मनीष की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें