फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाै नवंबर को सुनवाई में बीएसए दाखिल करेंगे शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर थप्पड़ मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 9 नवंबर को होगी, जिसमें बीएसए पीड़ित छात्र की प्रगति रिपोर्ट का शपथ पत्र दाखिल करेंगे। कोर्ट की ओर से दिए के निर्देशों के मुताबिक छात्र की शैक्षिक और फीस संबंधी कार्यवाहियों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि छात्र की फीस सितंबर माह तक की जमा करा दी गई है। अक्तूबर से लेकर दिसंबर माह तक की करानी शेष है। विद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर तीन माह की फीस जमा कराने के लिए एनजीओ को सूचित कर दिया गया है।
मंसूरपुर क्षेत्र के खुब्बापुर थप्पड़ प्रकरण में एक छात्र के पहाड़ा नहीं सुनाने पर शिक्षिका ने सहपाठियों से गाल पर थप्पड़ लगवाए थे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस मामले को लेकर तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यहार के खिलाफ याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

तत्कालीन बीएसए शुभम शुक्ला ने पीड़ित छात्र का दाखिला शारदेन स्कूल में कराया था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 9 नवंबर को बीएसए पीड़ित छात्र की शैक्षिक और अन्य सूचनाओं का शपथ पत्र दाखिल करेंगे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें