मंसूरपुर में पलटी टूरिस्ट बस से निकाले गए यात्री
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर। हरिद्वार से चित्तौडगढ़ लौट रही डबल डेकर टूरिस्ट बस धौला पुल के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। बमुश्किल यात्रियों को बाहर निकाला गया। 14 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें चालक की हालत गंभीर है।
बस में सवार राम सिंह ने बताया कि चित्तौडग़ढ़, जोधपुर और भीलावड़ा से यात्री बस में सवार होकर सोमवार शाम को हरिद्वार गए थे। मंगलवार रात वापस लौटते वक्त रात करीब दस बजे धौला पुल के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालकों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चालक मनोज कुमार और महिला यात्री शोभा की हालत गंभीर है, उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया है। घायल दिलीप, आदित्य, कोमल, कैलाशी, शेरू, काली , लीला, संपत, शोभा, कालूलाल, बादामी और मंजू का उपचार चल रहा है। बस में करीब 70 यात्री सवार थे।
हाईवे पर बन गई जाम की स्थिति
बस पलटते ही हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए। वाहन चालक अपने वाहन रोक कर मदद के लिए दौड़े। इस बीच पुलिस पहुंची और करीब एक घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू कराया।
मंसूरपुर में पलटी बस- फोटो : MUZAFFARNAGAR