देवबंद में रोहाना टोल प्लाजा पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत में उमड़े भाजपाई
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का मंगलवार को देवबंद आगमन दौरान रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम का संयोजन कर रहे क्षेत्रीय विधायक बृजेश सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं का उत्साह पार्टी के प्रति समर्पण एवं राष्ट्रवाद को मजबूत करता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 की तैयारी में जुटने को कहा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला सहारनपुर की तरफ रवाना हो गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, चौधरी राजपाल सिंह, राकेश गांगुली, सम्राट राणा, तेज सिंह पुंडीर, राहुल बीरपुर, राकेश राणा, महेश चेयरमैन, नकली प्रधान, प्रमोद राणा, प्रविंदर चौधरी, कुलदीप सैनी, जोगेंद्र चौधरी, चरण सिंह कोरवा, जिला मंत्री विपिन भारतीय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, डॉ. उपेंद्र सिंह, सोनित कश्यप, अनिरुद्ध त्यागी, विपिन गर्ग, अरूण गुप्ता, संदीप शर्मा, राममोहन सैनी व विकास त्यागी रहे।