फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 शिकायतों में तीन का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। संपूर्ण समाधान दिवस में सहारनपुर मंडल के कमिश्नर व डीआईजी ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी और अधिकारियों को मौके पर जाकर निस्तारण करने के आदेश दिए। समाधान दिवस में 42 शिकायतें आई, जिनमें मात्र तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में सहारनपुर मंडल के कमिश्नर एवी रजामौली व डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कई अधिकारियों को जमकर हड़काया तथा मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी फरियादियों की समस्याओं को मौके पर जाकर निस्तारण करें। उन्होंने कई ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को समस्या का समाधान कर अवगत कराने के दिशा निर्देश दिए। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सभी संबंधित थाने के थाना प्रभारी क्षेत्र के अपराधियों पर लगाम कसें और खुराफाती लोगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इस दौरान एसडीएम अमृतपाल कौर सीओ जानसठ शकील अहमद तहसीलदार अभय राज पांडे, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला समेत समस्त अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें