छात्र-छात्राओं को बजट की गहराइयां बताईं
मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में अर्थशास्त्र विभाग ने केंद्रीय बजट 2022-23 नये आयाम पर वेबिनार का आयोजन किया। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर ललित कुमार एवं अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा सैनी द्वारा किया गया।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर दिनेश कुमार अर्थशास्त्र विभाग चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ व सचिव इंडियन इकॉनोमिक एसोसिएशन रहे। दिनेश कुमार ने बजट के मुख्य बिंदुओं को बहुत गहनता से विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने समावेशी विकास, शक्ति उत्पादकता, एक स्टेशन-एक वस्तु’ योजना, डिजिटल करेंसी तथा क्रिप्टो करेंसी के संबंध में विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। संचालन डॉ अर्चना सिंघल द्वारा किया गया।
वेबीनार में प्रोफेसर प्रदीप नाथ, सदस्य निगरानी एवं मूल्यांकन समिति, भारत सरकार व पूर्व फैकल्टी हैदराबाद, प्रोफेसर सुधीर शर्मा प्राचार्य गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर पीलीभीत, डॉ विकास प्रधान, पीलीभीत, डॉ शशी शर्मा ने वेबिनार में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। विभाग से डॉ रुही जावेद व तनुराज उपस्थित रहे। वेबिनार में बीए व एमए अर्थशास्त्र के अतिरिक्त अन्य संकायों से भी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।