फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह को घना कोहरा, तीन बाद निकला सूरज

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सुबह फैली धुंध में गंतव्य को जाते राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सुबह रहा घना कोहरा, तीन दिन बाद निकला सूरज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में दो दिन बारिश के बाद तीसरे दिन मौसम खुला तो सूरज के दर्शन हुए। दिन में चली शीतलहर के चलते सूरज की किरणें भी राहत नहीं दे पाई। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरा छाया रहने के कारणा मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

जिले में दो दिन तक लगातार बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है। रात और सुबह-शाम में सर्दी बढ़ रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के चलते मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत पहुंच गई। दोपहर में मौसम खुला तो सूरज की किरणें दिखाई दी। दिन में चली शीतलहर ने सूरज की गर्मी को भी बेअसर कर दिया। न्यूनतम तापमान घटकर 5.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्दी बढ़ जाने से आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है। अधिकतम तापमान यहां 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते बाजार से लेकर यातायात तक प्रभावित है। आम आदमी मजबूरी में सुबह और शाम में घर से बाहर निकल रहा है। सर्दी का आलम यह है कि लोगों के दिन की शुरूआत अब आठ बजे जाकर हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें