टाइम बम, बम निरोधक दस्ता
- फोटो : Amar Ujala
एसटीएफ ने इमराना की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन वह पकड़ी नहीं जा सकी थी। एसटीएफ के दरोगा ने शहर कोतवाली में जावेद व इमराना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बम निरोधक दस्ता ने बमों की जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें निष्क्रिय कर सुरक्षित स्थान जंगल में दबा दिया था। शनिवार को मेडिकल कराने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी जावेद का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इससे पहले सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ कोतवाली पहुंच कर जावेद से पूरे मामले की जानकारी ली। डीआईजी अजय साहनी ने कहा कि बम प्रकरण में एसटीएफ मेरठ की टीम कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें: टाइम बम पर इमराना का खुलासा: दंगों में मिला दर्द तो दिल में घर कर गई नफरत, बनवाए थे 55 बम, अब ये था प्लान
बम बनाने का आरोपी जावेद
- फोटो : Amar Ujala
मुजफ्फरनगर के खालापार में चार टाइम बम मिले।
- फोटो : अमर उजाला
इमराना से आईबी कर रही पूछताछ, मुकदमे में बढ़ाई जा रही षड्यंत्र रचने की धारा
एसटीएफ एवं शहर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई इमराना से आईबी की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ने षडयंत्र रचने की धारा बढ़ाने की तैयारी की है। इमराना को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आईबी की टीम इमराना से पूछताछ कर रही है। अभी तक की पूछताछ में सामने आया कि इमराना के बेटे के खाते में किसी व्यक्ति ने रुपये भेजे थे। बाकी की रकम बाद में आनी थी। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमे में षड्यंत्र रचने की धारा को बढ़ाने की तैयारी की है।
यह भी पढ़ें: UP: नीम-हकीम की दुकान भी चलाती थी आतंकी इरादों वाली इमराना, फर्श से अर्श पर पहुंची, महंगे कपड़ों की है शौकीन
इमराना के नेटवर्क की तलाश
पुलिस ने इमराना से पूछताछ करते हुए प्रेमपुरी व बंतीखेडा सहित कई क्षेत्रों में इमराना के नेटवर्क का पता लगाना शुरू किया है। खुफिया विभाग टीम भी इस मामले में सक्रिय हुई है। यह भी पता किया जा रहा है कि उसके संपर्क कहां पर और किन लोगों से रहे हैं। दो दिन पहले गुरुवार को भी इमराना गांव में आई थी। अधिकारियों का कहना है कि इमराना से पूछताछ के बाद ही टाइमर बोतल बम प्रकरण में कई गहरे राज खुलेंगे।
बिजली चोरी के आरोप में पति गया था जेल
इमराना ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसका पति कई साल पहले बिजली चोरी के मामले में जेल गया था।