फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बहन को पुलिस भर्ती परीक्षा दिला कर लौट रहे बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

Sun, 18 Feb 2024 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में हरसौली पुलिस चौकी के पास बहन को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर थाना क्षेत्र की हरसौली पुलिस चौकी के पास एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। बताया गया कि कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। मृतक अपनी बहन को पुलिस भर्ती परीक्षा दिला कर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी हिमांशु(22) अपनी बहन स्वीटी को मुजफ्फरनगर पेपर दिलवाकर वापस अपने गांव लौट रहा था। जब वह हरसौली पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक का सिर सड़क पर लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: टाइम बम पर इमराना का खुलासा: दंगों में मिला दर्द तो दिल में घर कर गई नफरत, बनवाए थे 55 बम, अब ये था प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल बहन का मंसूरपुर रोड स्थित एक निजि अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

मृतक युवक की माता आशा देवी ने बताया कि उसका पुत्र हिमांशु उसकी पुत्री स्वीटी को यूपी पुलिस भर्ती की परीक्षा दिलवाने गया था। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें