अनुसूचित जाति के अंकित (26) पुत्र राजू और पड़ोसी के हरिमोहन की बेटी मीनाक्षी ने करीब दस माह पहले गांव से फरार होकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों मेरठ में रह रहे थे। दोनों पक्षों के बीच यहीं से रंजिश शुरू हुई। थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें बाद में दोनों पक्षों के बीच सामाजिक समझौता भी हुआ था।
हरिमोहन पक्ष ने अंकित को गांव में नहीं आने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को गांव में सचिन का सगाई समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए मेरठ से अंकित भी पहुंच गया। जब वह बाजार में गया तो हरिमोहन पक्ष ने उसे देख लिया। तीनों पिता-पुत्र ने घेर लिया और उसकी हत्या कर दी।
रोहित व अंकित का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
नाई की दुकान चलाता था अंकित
अंकित गांव में नाई की दुकान चलाता था। कुछ ही दूरी पर मीनाक्षी का घर है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बालिग होने के कारण दोनों को कोई नहीं रोक सका। दोनों इन दिनों मेरठ में रह रहे थे।
फायरिंग से दहल गया फुलत, पसरा सन्नाटा
सठेड़ी मार्ग पर फायरिंग और हत्या की वारदात से फुलत दहल गया। करीब 10 मिनट में ही खूनी खेल हुआ। पहले अंकित की घेरकर हत्या की गई, इसके बाद दूसरे पक्ष ने कुछ ही दूरी पर तीनों पिता-पुत्र को घेरकर गोलियां चला दी। अस्पताल में रोहित की मौत हो गई। गांव में सन्नाटा पसर गया। एक पक्ष के लोग घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी पुलिस के पहुंचते ही इधर से उधर भागे।
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी
- फोटो : Amar Ujala
पूछताछ करते एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर
- फोटो : Amar Ujala