मंसूरपुर के एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनीं छात्रा।
- फोटो : KHATAULI
तीन छात्राओं को बनाया एक दिन का प्रधानाचार्य
मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत होनहार छात्राओं को जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। छात्राएं आगे बढ़कर बखूबी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हैं। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा दस की तीनों छात्राओं नीतू, नेहा व पलक ने जनपद की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त किया था। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सम्मान देने के लिए एक-एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बना दिया गया।
इस दौरान तीनों छात्राओं ने विद्यार्थियों से बात चित की। विद्यार्थियों से पढ़ाई करते समय सामने आने वाली सारी समस्याओं को सुना और समझा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विद्यालय में समय पर आकर अनुशासन में रह कर शिक्षा ग्रहण करने के निर्देश दिए। सभी विद्यार्थियों से विद्यालय को साफ ओर स्वच्छ रखने के लिए भी कहा। तीनो छात्राओं ने सभी छात्रों से बोर्ड परीक्षा के लिए कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। एक-एक दिन के लिए प्रधानाचार्या बनकर छात्राएं खुश नजर आईं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री, प्रबंधक संदीप कुमार सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।