फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक ने तीन भाइयों को रौंदा: गंगा स्नान के लिए जा रहे थे हरिद्वार, सड़क किनारे पीने लगे थे गन्ने का रस

Sun, 16 Jun 2024 12:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया था।
विज्ञापन
हाईवे के किनारे खड़ा मैजिक, जिसने तीन युवकों को बुरी तरह रौंद डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-दून हाईवे पर बरला -छपार के बीच अनियंत्रित टाटा मैजिक की चपेट में आने से दिल्ली निवासी अर्जुन (18), अभिषेक (20) और रोहित (25) की मौत हो गई। तीनों गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बस का टायर पंचर हो जाने के कारण हाईवे किनारे खड़े होकर गन्ने का रस पीने लगे, इस दौरान टाटा मैजिक ने तीनों को कुचल दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली से श्रद्धालुओं की बस हरिद्वार जा रही थी। छपार टोल से आगे गौशाला के पास बस का टायर में पंचर हो गया। बस चालक पहिया बदलने लगा, इस दौरान बस में सवार आशा पल्ली रोड हमदर्द चौक दिल्ली निवासी सगे भाई अर्जुन व अभिषेक पुत्र सुनील कोटिया और इनके चाचा का बेटा रोहित हाईवे किनारे गन्ने का रस पीने लगे।

कुछ देर बाद ही अनियंत्रित टाटा मैजिक ने गन्ने का रस निकालने वाली मशीन में टक्कर मारी। हादसे में तीनों भाई भी चपेट में आ गए और टाटा मैजिक भी पलट गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस तीनों घायलों को पुरकाजी सीएचसी पर ले गई, जहां तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें