फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबक गए हैं सोतीगंज में चोरी की गाड़ी काटने वाले : अग्रवाल

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : दंडी आश्रम शुकतीर्थ जिला प्रशिक्षण वर्ग समापन पर बोलते मेरठ भाजपा सांसद राजेंद्र अ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पिछली सरकारों में हिंदुत्व के विरुद्ध कार्रवाई होती थी, लेकिन भाजपा सरकार समान भाव से कार्य कर रही है। सोतीगंज में अंतर राज्य गिरोह पर कानूनी शिकंजे के पंजे में आए चोरी की गाड़ी काटने वाले आरोपी दुम दबाकर बिल में छुपे हुए हैं
विज्ञापन

दंडी आश्रम शुकतीर्थ में रविवार को प्रशिक्षण वर्ग का समापन हो गया। मेरठ के सांसद ने कहा कि सोतीगंज की घटनाओं को सपा सरकार संरक्षण देना काम करती थी। भाजपा सरकार में आरोपियों की संपत्ति जब्त होने पर अपराध लगभग खत्म हो गया है।
पूर्व सांसद करुणेश नंद गर्ग ने कहा कि अगर इतिहास को गौरवशाली बनाना है, तो त्रेता युग की संस्कृति को अपनाना होगा। आधुनिक होना चाहिए उन्नति के लिए आवश्यक है। कांग्रेस राज में इतिहासकारों ने खिलवाड़ किया है। देश में रहने वाले 80 प्रतिशत हिंदू धर्म निरपेक्ष होते हैं। हमारे ज्ञान संस्कृति संत सेवा और इस योग की साधना के कारण हमें विश्व में गुरु मानता है।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर ने कहा सरकार गरीब महिलाओं प्राथमिकता दे रही है। हमारे विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन हिंदू वर्ग राष्ट्र के विकास में अहम भूमिका निभाता है। 21वीं सदी हिंदुत्व की होगी। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने आभार जताया। संचालन नितिन मलिक और बिजेंद्र पाल ने किया।
मौके पर जिपं अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, खतौली विधायक विक्रम सैनी, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, सदर प्रमुख अमित चौधरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, अंचित मित्तल, अमित राठी, जोगिंदर वर्मा, चेयरमैन परविंदर भड़ाना, संयोजक सुषमा, विनोद शर्मा, डॉक्टर वीरपाल सहरावत, श्रीमोहन तायल, कार्तिक काकरान, पंकज महेश्वरी, हरपाल महार, जय करण गुर्जर, चमन वाल्मीकि, अंकुर पाल, रजत नामदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें