फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजों में धीमी चल रही दाखिले की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेजों में धीमी चल रही दाखिले की प्रक्रिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के इंटर कॉलेजों में पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार नए दाखिलों की संख्या बहुत कम है। एडमिशन की प्रक्रिया देरी से शुरू होने के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। हालांकि कॉलेजों में लगातार ऑनलाइन क्लास चल रही है।
विज्ञापन

पिछले वर्षों बात की जाए तो अप्रैल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी। जिसके कारण अधिकांश स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया जून में ही पूरी हो जाती थी। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कारण दाखिले की प्रक्रिया जुलाई में शुरू हुई है। जिस कारण अध्यापन कार्य देर से शुरू होगा। एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल मित्तल ने बताया कि पिछले वर्षों में लगभग 90 प्रतिशत प्रवेश जून में ही हो जाते थे। लेकिन इस बार एडमिशन की प्रक्रिया देरी से चलने के कारण शिक्षण कार्य में विलंब हो रहा है। कक्षा छह में अब तक 20 नए प्रवेश हुए हैं। कक्षा नौ में 200 नए प्रवेश हुए हैं। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव के अनुसार उनके कॉलेज में कक्षा छह में 200 विद्यार्थियों का पंजीयन हो गया हैं। कक्षा नौ में भी 203 नए विद्यार्थियों के एडमिशन हुए हैं। कक्षा नौ के बेस पर कक्षा 11 में एडमिशन किए जा रहे हैं। जिसमें 250 बच्चों के एडमिशन लिए गए हैं। दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने बताया कि उनके यहां कक्षा छह में अब तक 15 बच्चों के दाखिले हुए हैं। कक्षा नौ में 50 बच्चों के एडमिशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें