मंदिर में चोरी करता आरोपी कैमरे में कैद।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंबा विहार में स्थित पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में देर रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने मंदिर परिसर की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं सोमवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो वहां से चार छोटी मूर्तियां और छत्र चोरी होने की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में लगी है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक व्यक्ति अंदर सामान चोरी करता दिखाई दे रहा है। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।