फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटरप्रूफ मंच पर 200 लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था

विज्ञापन
भाकियू ने जारी किया किसान महापंचायत स्थल जीआईसी मैदान का नक्शा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वाटरप्रूफ मंच पर 200 लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में महापंचायत के लिए सज रहा मंच अपने आप में जिले में आज तक बने मंचों से जुदा है। इस मंच को भव्य रूप से बनाया जा रहा है। वाटरप्रूफ मंच पर 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। मंच पर केवल संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और खाप के चौधरी ही बैठेंगे।
विज्ञापन

जीआईसी के भव्य पंडाल का मंच अब तक के मंचों से निराला है। जिले में पहली बार इस तरह का वीआईपी मंच बनाया गया है। 55 मीटर चौड़ा और 75 मीटर लंबा का यह मंच सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत बनाया गया है। जमीन से मंच की ऊंचाई आठ मीटर और ऊपर तक की कुल ऊंचाई 35 मीटर रखी गई है। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि मंच और कंट्रोल रूप पूरी तरह वाटर प्रूफ रहेंगे। इस मंच की खास बात यह है कि इस पर पीछे कोई बैनर नहीं लगेगा, बल्कि बड़ी एलईडी लगा कर मंच के कार्यक्रम का लाइव चलेगा। मलिक ने बताया कि मंच पर किसी भी पार्टी के राजनीतिक व्यक्ति को स्थान नहीं दिया जाएगा। मंच पर केवल संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और खाप चौधरी ही बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें