फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाई थी खुशी, रात होते ही मातम

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : खुजैड़ा में विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर)। खुजैड़ा गांव में दिनभर होली की खुशियां छाई थीं। दोनों दोस्तों ने खूब जश्न मनाया, लेकिन शाम को तबीयत खराब हो गई। मौत को लेकर अलग-अलग चर्चा है। परिजन बीमारी को वजह बता रहे हैं। कच्ची शराब पीने से मौत की चर्चा फैलते ही आबकारी विभाग की टीम गांव पहुंच गई और जांच की।
विज्ञापन

ककरौली थाना क्षेत्र के खुजैड़ा, टंडेढा़ में तिल्हैंडी मनाए जाने की परंपरा है। शनिवार को दिनभर गांव में जश्न का माहौल रहा। ढोल की थाप पर बिंदर अपने साथी सोहनवीर के साथ देर शाम तक झूमता रहा। अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ी और जान चली गई। क्षेत्र में चर्चा फैल गई कि कच्ची शराब पीने से दो लोगों की मौत हुई है।
इसके बाद आबकारी विभाग के निरीक्षक प्रभात तिवारी, राजेश, शैलेश और बाबूराम गांव के ठेके पर पहुंचे और स्टॉक का मिलान किया। जांच के लिए सैंपल भी लिए हैं। फूड प्वाइजनिंग से मौत की बात भी सामने आ रही है, लेकिन देर रात दोनों के परिजनों ने बीमारी को मौत की वजह बताया है। गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

मुजफ्फरनगर : खुजैड़ा में दो दोस्तों की मौत के बाद एकत्र ग्रामीण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें