फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारे व शराबी की कहीं नही बख्शीश

विज्ञापन
नगर के केवलपुरी मदरसा के वर्षिकोत्सव को संबोधित करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे की कूबा मस्जिद में शब-ए-बरात के मौके पर मुफ्ती आस मौहम्मद ने मोमीनों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब पीने वाले व हत्या करने वाले की कहीं भी बख्शीश नही है। उन्होंने कहा कि किसी पर भी जुल्म करना गुनाह है।
विज्ञापन

मुफ्ती आस मोहम्मद शुक्रवार को देर रात के समय कस्बे के मौहल्ला मिर्दगान में स्थित कूबा मस्जिद में शब-ए-बरात के मौके पर मोमीनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले, किसी भी इंसान की हत्या करने वाले, किसी भी इंसान के लिए दिल में नफरत रखने वाले और चुगली करने वाले इंसान की बख्शीश खुदा के यहां नही है। किसी पर भी जुल्म मत करो। अपने पड़ोसियों का ख्याल रखो। उन्होंने कहा कि निगाहें भी हमसे गुनाह करवाती है। निगाहों से किसी को भी गलत तरीके से ना देखो। अगर रास्ते में कोई मां, बहन व बेटी आ रही है तो एक बार निगाह पड़ जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन उनको दूसरी बार देखना गुनाह है।
उन्होंने कहा कि एक दूसरे से नफरत रखने वाले की भी बख्शीश नही है। इसलिए सब गिले शिकवे भुलाकर सामने वाले को माफ कर दो। संबोधन के बाद मुफ्ती ने दुआ कराई। इस मौके पर इकबाल सलमानी, वकील सलमानी, हाजी नूर मोहम्मद रिजवानी, इस्लाम मंसूरी, सलीम कुरैशी, इसलाम कुरैशी, अच्छन सिद्दीकी, हारुन सिद्दीकी, इजहार आलम, सूफियान कुरैशी, अफनान कुरैशी, शायान कुरैशी और जैद कुरैशी आदि मोमीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें