फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमपुरी में व्यापारी के मकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला प्रेमपुरी में व्यापारी के घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर लिया गया। सपा नेताओं ने घटना पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चरथावल कस्बा निवासी विपुल कुमार वहीं पर थाने के पास किराना के सामान की थोक बिक्री की दुकान करते हैं। वे पिछले एक सप्ताह से परिवार के साथ चरथावल में ही रह रहे हैं। किराना व्यापारी का एक मकान शहर के मोहल्ला प्रेमपुरी में भी है, जो पिछले एक सप्ताह से बंद था। रविवार रात मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने मकान के ताले टूटे देख किराना व्यापारी को इसकी सूचना दी। जिस पर व्यापारी ने अपने रिश्तेदार सपा नेता सचिन अग्रवाल को मौके पर देखने के लिए भेजा। सचिन के अनुसार, बदमाश घर के ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात समेत तमाम कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शहर क्षेत्र में व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं पर रोष जाहिर करते हुए कहा कि तीन दिन पूर्व नई मंडी में क्रॉकरी व्यापारी मनोज गुप्ता को लूट का विरोध करने पर गोली मारी गई थी, लेकिन अब तक पुलिस उस घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है। अब फिर से किराना व्यापारी के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जल्द घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें