श्रीराम कॉलेज में सम्मानित हुए मेधावी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता एनएएस कॉलेज मेरठ में हुई। जिसमें श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं टीम कोच प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता एनएएस कॉलेज मेरठ में 15 और 16 फरवरी को आयोजित की गई। 12 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के नॉक आउट मैच में श्रीराम कॉलेज की टीम ने एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स मुजफ्फरनगर को (12-07) के स्कोर से हराकर लीग मैच में प्रवेश किया। लीग मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए श्रीराम कॉलेज की टीम ने प्रथम मैच में एनएएस कॉलेज मेरठ को तथा द्वितीय मैच में एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद को हराकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रनरअप का खिताब अपने नाम किया। प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने खिलाड़ियों के महाविद्यालय आगमन पर प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कॉलेज के देवेंद्र कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ अब्दुल अजीज खान, सन्दीप कुमार, अमरदीप, प्रशांत कुलश्रेष्ठ, सुनील कुमार तथा साक्षी शर्मा आदि मौजूद रहे।