फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव राजेश पायलट युवा कल्याण केंद्र रामपुर तिराहा पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी समाज शिक्षा के आधार पर ही तरक्की कर सकता है। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड के संयुक्त सचिव (गृह विभाग) ओंकार सिंह ने कहा कि जाति की प्रतिभाओं का सम्मान करने से नवीन प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है और अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षा की ओर बढ़ाने का उत्साह मिलता है। अशोक पंवार ने घोषणा की कि समाज का कोई भी बच्चा यदि आगे बढ़ना चाहता है, तो हम उसकी सहायता करेंगे। संस्था के सचिव पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि इस छात्रावास ने इस समाज को कई प्रतिभाएं दी हैं। हम अपनी भावी पीढ़ी को आश्वस्त कर देना चाहते हैं कि उनके विकास के रास्ते में आने वाली रुकावटों को दूर करना हमारा काम है और आगे बढ़ना उनका काम है। प्रोफेसर रामपाल सिंह ने कहा कि युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर अपना भविष्य उज्ज्वल करना चाहिए। ओपी चौहान ने कहा कि समाज के युवाओं को समाज से संबंधित जितनी भी गतिविधियां जिला स्तर पर या गांव स्तर पर होती है, उनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम में 60 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कलमसिंह ने किया। अभिषेक चौधरी, मदनपाल सिंह, सुरेश, बालकराम, सत्यपाल, संदीप, डॉ बीपी सिंह, कालूराम, अमित, वेदपाल गुर्जर, अजय कुमार, देवी सिंह, जयपाल सिंह, महाराज सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें