फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर मिले 11 बीएलओ, वेतन कटेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर मिले 11 बीएलओ, वेतन कटेगा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे कर्मचारी अभी भी लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को चलाए गए विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में 11 बीएलओ अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। एसडीएम सदर ने सभी का एक दिन का वेतन काटने की निर्देश संबंधित विभाग को दिए।
विज्ञापन

रविवार को विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान चलाया गया। इनमें सभी बूथ लेबल ऑफिसरों (बीएलओ) को अपने मतदान केंद्रों पर बैठ कर नए वोटर बनाने, मृतकों और बाहर चले गए वोटरों के नाम काटने और नाम संशोधन करना था। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर जाकर अभियान की जानकारी ली। इस दौरान विभिन्न मतदान केंद्रों पर 11 बीएलओ गैर हाजिर मिले। इस संबंध में संबधित विभागाध्यक्ष को पत्र भेज कर इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए है। एसडीएम ने बताया कि अभियान में सदर क्षेत्र में वोट जोडऩे के लिए 2200 फार्म, वोट काटने के 700 फार्म तथा संशोधन के लिए 197 फार्म भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाना है। किसी हालत में कोताही सहन नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद कार्य के प्रति लापरवाह मिलने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश को पूरा अमल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें