फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत लाइन से निकली चिंगारी, 14 बीघा ईंख की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान के जंगल से होकर जा रही हाईवोल्टेज विद्युत लाइन काफी जर्जर हालत में है, जिसके तार ढीले होकर काफी नीचे लटके हुए हैं। शुक्रवार दोपहर इन जर्जर तारों में तेज हवा से स्पार्किंग हो गई, जिससे निकली चिंगारी नीचे स्थित खेत में खड़ी ईंख की फसल में जा लगी, जिससे खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलते हुए आसपास के दो ओर खेतों तक जा पहुंची। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते, आग से मांगेराम की छह बीघा और ऋषिपाल व राजीव की चार-चार बीघा कृषि भूमि में खड़ी ईंख की तैयार फसल जलकर खराब हो गई। आग पर काबू पाने के प्रयास में कई किसान भी मामूली रूप से झुलस गए। बाद में पुलिस व फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से तीनों किसानों को लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कब्जा हटवाने गई टीम हंगामे के बाद बैरंग लौटी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव सोरम के ग्रामीणों ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से शिकायत कर बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थल की करीब दो सौ वर्ग मीटर जगह पर अवैध कब्जा करने के प्रयास में है। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अमन सिंह, कानूनगो भूपेंद्र कुमार, लेखपाल बिजेंद्र मलिक व संजीव त्यागी और हल्का इंचार्ज दरोगा अनिल कुमार फोर्स के साथ जमीन की पैमाइश करने गांव में पहुंचे। वहां पैमाइश के दौरान आरोपी व ग्रामीण आमने-सामने आ गए, जिसके चलते हंगामा खड़ा हो गया। इस पर पूरी टीम बिना पैमाइश किए ही बैरंग लौट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें