फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात: तीसरा निकाह करने की तैयारी में था मौलवी, पत्नी ने दी ऐसी मौत, पुलिस अफसर भी हैरान

Sat, 26 Jun 2021 08:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मौलवी तीसरे निकाह की तैयारी कर रहा था, जिसका पत्नी ने विरोध किया। फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर डाली। घटना की सच्चाई जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में हत्यारोपी पत्नी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भौराकलां क्षेत्र के गांव शिकारपुर में मौलवी वकील अहमद की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसकी दूसरी पत्नी को गिरफ्तार किया है। महिला ने मौलवी के तीसरे निकाह की तैयारी करने के चलते छुरी मारकर हत्या किए जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने हत्यारोपी महिला हाजरा के कब्जे से छुरी भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी वकील अहमद गांव भौराखुर्द की एक मस्जिद में मौलवी था। मंगलवार देर रात मौलवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बुधवार को हत्या किए जाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने मौलवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था।

सीओ शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि मौलवी के निजी अंग पर गंभीर चोट थी। उन्होंने बताया कि शक के आधार पर वकील अहमद की दूसरी पत्नी हाजरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आला-ए-कत्ल छुरी भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में हत्यारोपी पत्नी ने बताया कि वकील अहमद से उसे चार बेटियां हैं, जिनमें से एक अविवाहित है। अब वकील तीसरे निकाह की फिराक में था, जबकि वह पहले अविवाहित बेटी की शादी करने की मांग कर रही थी। वकील अहमद के नहीं मानने पर दोनों के बीच मंगलवार देर रात कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर हाजरा ने घर में रखी छुरी से वकील अहमद पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


सीओ शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी महिला को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें