धूमधाम से निकली बाबा महाकाल भैरव की शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। श्री महाकाल भैरवाष्टमी महोत्सव के अवसर पर श्री महाकाल भैरव बाबा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। नई मंडी भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर से श्री महाकाल भैरव मंदिर कल्लरपुर-कछौली पहुंची। शोभायात्रा का रास्ते मे जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, व्यापारी नेता संजय मित्तल, भाजपा नेता राहुल गोयल, व्यापारी नेता इंद्रसैन बिंदल रहे। विभिन्न झांकियों, बैंड बाजो तथा ढोल आदि के साथ श्री बालाजीधाम से प्रारंभ हुई शोभा यात्रा बड़ा डाकखाना होती हुई गऊशाला रोड, भोपा पुल, कचहरी गेट, पुराना भोपा अड्डा, श्री बालाजी चौक, टाउन हॉल रोड, झांसी की रानी, शिव चौक, नावल्टी चौराहा, अहिल्या बाई चौक, रुड़की रोड से होती हुई मिमलाना रोड से होकर गांव कल्लरपुर कछौली स्थित श्री महाकाल भैरव मंदिर प्रांगण में पहुंची। श्री महाकाल भैरव शोभा यात्रा का रास्ते मे कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। कल्लरपुर कछौली स्थित श्री महाकाल मन्दिर के महंत नकली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री भैरव बाबा के 35 वें जन्मोत्सव को लेकर मंदिर से जुडे़ श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संबंधी विभिन्न व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर दी गई थी। शुक्रवार को प्रात: 8 बजे श्री गणपति पूजन, वेदी पूजन, ध्वजारोहण, श्री सुंदर कांड का पाठ तथा इसके पश्चात भोग प्रसाद एवं बाबाजी की आरती होगी।
इस दौरान मंदिर के ठाकुर रामकुमार पुंडीर, ठाकुर अमित पुंडीर, ठाकुर, अंकित पुंडीर, ठाकुर सुमित पुंडीर, उमेश कुमार नवीन कुमार, हरपाल सिंह सहारनपुर, लखी सहारनपुर प्रेमपाल भाटी, विजय कैमरिक, दिनेश कुमार, अनिल कुमार उर्फ मुन्नू सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुजफ्फरनगर में भैरव अष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल सुदंर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में भैरव अष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर में भैरव अष्टमी पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR