फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पशुओं से लदी गाड़ी छोड़ भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज। गांव आलमपुर में दो किसानों के घेर से पशुओं को चोरी कर भाग रहे बदमाश ग्रामीणों के घेराबंदी करने पर पशुओं से लदी गाड़ी गांव देवल के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है। वहीं, गांव जमालपुर में भी बदमाश घेर की दीवार तोड़कर दो भैंस चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी किसान सर्वजीत सिंह और हरभजन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात बदमाशों ने उनके घेर से दो भैंस व एक कटिया चोरी कर ली। बदमाशों की आहट से ग्रामीणों की नींद खुली, तो उन्होंने पशु चोरी हुए देख गाड़ी के टायरों के निशान के जरिये उनका पीछा करते हुए पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने भी बदमाशों की घेराबंदी शुरू करते हुए गांव देवल के पास स्थित फार्म हाउस के निकट उनकी घेराबंदी कर ली। खुद को ग्रामीणों व पुलिस से घिरा देख बदमाश चोरी के पशुओं से लदी अपनी पिकअप वहीं छोड़कर जंगल में घुसकर फरार हो गए।
पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चोरी हुए पशु किसानों के सुपुर्द कर दिए। मामले में सर्वजीत सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी किसान जसबीर ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार देर रात बदमाशों ने उसके घेर की दीवार तोड़कर करीब दो लाख रुपये कीमत की दो दुधारू भैंस चोरी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें