फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल देख खिले छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहा है। परीक्षाफल देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

दून वैली पब्लिक स्कूल में वाणी पुंडीर 97.8 प्रतिशत, वंदिता अरोड़ा व पर्व शर्मा 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर रहे। दून हिल्स एकेडमी में विराट जिंदल 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रणव जिंदल 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय और निकिता पंवार 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान रही। मेपल्स एकेडमी में दीक्षा शर्मा व रिद्धि ने 97.6 प्रतिशत, वाणी गुप्ता ने 96.6 प्रतिशत, वंश गोयल ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में प्राची सैनी 97.6 प्रतिशत, ईशा सैनी 97.4 और नीलाक्षी 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में शुमायला व कोकब ने 98.4 प्रतिशत, सादिका रशीद ने 96.8, आतिका उस्मानी व सुहाना ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आरके पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में छात्र अर्जुन 93.6 प्रतिशत, गोविंद 92.4 प्रतिशत, गौरव 91.6 प्रतिशत, जबकि कॉमर्स वर्ग में भव्य गर्ग, भावना व सना प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। बेनिसन स्कूल में नोमान खान 93 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में टॉपर रहा। इनके अलावा असजद आलम, कासिम, सादिया, शबीना, आतिफा, मोहम्मद मोईन का प्रदर्शन भी शानदार रहा। स्कूलों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें