फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश किसी की मर्जी से नहीं संविधान से चलेगा: उलमा

विज्ञापन
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
संविधान ने जो हक दिए, उन्हीं से देश चलेगा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित किए जाने का फैसला लिया है। इस पर उलमा का कहना है कि हिंदुस्तान के संविधान ने सभी को जो हक दिए है, उसी के मुताबिक देश चलेगा। किसी की मर्जी से देश नहीं चलेगा।
विज्ञापन

इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा का कहना है कि देश का कानून बहुत ही बेहतर है। हिंदुस्तान में बेशुमार लोग ऐसे हैं, जो देश के कानून को जानते और समझते हैं। हमारे हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई भाई भी इस देश में रहते हैं। वो यहां के आइन (कानून) की बहुत कद्र करते हैं और दिल से उसको मानते भी हैं। उत्तराखंड मंत्रिमंडल का समान नागरिक संहिता लागू करने का फैसला उनकी मर्जी के मुताबिक है, वह कुछ भी कर सकते हैं। हिंदुस्तान के संविधान के मुताबिक देश चलेगा। किसी की मर्जी के नहीं। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य की जनता से राय लेनी चाहिए। उनकी राय के बिना इस पर किसी भी तरह का फैसला करना उचित नहीं है।

मौलाना कारी मुस्तफा- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें