आयोग ने जानी चुनाव की तैयारियों की हकीकत
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने जिलेे के अफसरों की वर्चुअल बैठक ली। अब तक की तैयारियों के बारे में जाना और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में डीएम सीबी सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव एवं अन्य उच्च अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस की। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने जनपदों में बूथों की संख्या एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की योजना के संबंध में व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर वोटर की सुविधाओं का ध्यान भी रखा जाना जरूरी है। जनपद में आदर्श आचार संहिता का पालन कराए जाने के सख्त निर्देश दिए। आयोग ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही प्रशासन की तरफ से नहीं होनी चाहिए। राजनीतिक दलों की प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की नजर होनी चाहिए। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।