फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकोडे़ लेकर सिपाहियों ने नहीं दिए पैसे, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पकोडे़ लेकर सिपाहियों ने नहीं दिए पैसे, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कथित तौर पर पकोडे़ लेने के बाद पैसे न देने पर सिपाहियों ने दुकानदार के कर्मचारी के साथ धक्का मुक्की की। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। लोगों ने मामला निबटाया। मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

शहर के नावल्टी चौक के पास पकोड़े की दो दुकान है। वहां की एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो सोमवार रात की बताई जा रही है। वीडियो में दुकान के बाहर पुलिस की एक सरकारी जीप खड़ी है। उसके कुछ सिपाही वहां पहुंचे थे। इन सिपाहियों ने दुकानदार के एक कर्मचारी के साथ हाथापाई की। पकोड़े की दुकान पर कार्यरत शिवा का आरोप है कि जब उसने पकोड़ों के पैसे की मांग की, तो ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे दुकान बंद कराने की धमकी दी। मौके पर एकत्र लोगों ने किसी तरह मामला निबटाया। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय का कहना है कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें