फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: युवा उद्यमियों को प्राथमिकता से लोन उपलब्ध कराएगा बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र जैस्मीन फौजदार ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवा अपना निजी उद्यम लगा सकते हैं।
विज्ञापन

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के विस्तार के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में होटल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र की ओर से युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिसमें 400 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि उपायुक्त एनआरएलएम प्रमोद कुमार यादव, उपनिदेशक कृषि संतोष यादव एवं यूनियन बैंक की ओर से महाप्रबंधक केन्द्रीय कार्यालय सुमित श्रीवास्तव और क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से क्षेत्र प्रमुख राजीव रंजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 250 लाभार्थियों को 82 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए। कार्यक्रम में योगेश कुमार, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राघवेन्द्र, राम अनुज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसबीआई रेलवे रोड पर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रदर्शन रेलवे रोड एसबीआई बैंक शाखा पर किया गया। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन मंत्री कामरेड आरपी शर्मा ने बताया कि कर्मचारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है। जिनमें बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करना, सभी प्रकार की आउट सोर्सिंग बंद करना शामिल हैं। इनके अलावा बैंकों की पर्याप्त सुरक्षा बैंकों के बोर्ड पर आफिसर व वर्कमैन डायरेक्टर को विलंब नियुक्त करना, ग्रेच्युटी सीमा 25 लाख करना आदि शामिल हैं। बताया कि मांगों को लेकर 24 और 25 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। कामरेड योगेश गुप्ता, अशोक कुमार, अनुज गुप्ता, राजीव जैन, तेजराज गुप्ता, रविंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह, डीके बंसल, प्रभात कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें