फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कबड़्डी खिलाड़ी सहित दो युवकों की मौत से शोक में डूबा सोरम

विज्ञापन
शाहपुर के गांव सोरम में दोनों मृतक युवकों के शव गांव पहुंचने पर एकत्रित ग्रामीण। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। गांव सोरम निवासी कबड़्डी खिलाड़ी शुभम बालियान व साथी आकाश शर्मा की बागपत के गांव पुसार के पास हादसे में मौत से गांव में शोक है। शाम के समय दोनों युवकों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सोरम निवासी शुभम बालियान (21) व आकाश शर्मा (20) गांव के ही अपने दोस्त कबड्डी खिलाड़ी निशांत बालियान की रिश्तेदारी में बागपत जनपद के गांव सिनौली में आयोजित शादी समारोह में गए थे। शादी समारोह से वह शुक्रवार सुबह बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। बागपत के गांव पुसार के पास ट्रक की टक्कर लगने से दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में शोक छा गया।
शाम को दोनों युवकों के शव एक ही एंबुलेंस से गांव में पहुंचे तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंख नम हो गईं। दोनों युवकों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया ।
विज्ञापन

मृतक युवक शुभम बालियान कबड्डी का राज्य स्तर का खिलाड़ी रह चुका है। वर्तमान में वह तीरंदाजी खेल रहा था और प्रदेश स्तर पर खेल चुका था। उसका दोस्त आकाश शर्मा भर्ती के अलावा अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। मृतक शुभम बालियान दो भाई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें