फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी के बाद खतरनाक हुई जिले की हवा

विज्ञापन
भोपा रोड पर प्रदूषण के पैरामीटर दिखाती स्क्रीन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
आतिशबाजी के बाद खतरनाक हुई जिले की हवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिवाली के धूम-धड़ाके के बाद हवा बेहद खतरनाक हो गई है। एक्यूआई 202 से बढ़कर 312 पर पहुंच गया। डॉक्टरों का कहना है कि हवा की गुणवत्ता बेहद खराब है। बिना मास्क लगाए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
दिवाली पर दिन में एयर क्वालिटी इंडेक्स 202 पर था, लेकिन जैसे ही रात में धूम-धड़ाका शुरू हुआ तो हवा की सेहत भी खराब होने शुरू हो गई। शुक्रवार शाम होते-होते एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़कर 312 पर पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता खराब होने का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि जगह-जगह पानी का छिड़काव कराया गया है, ताकि लोगों को राहत मिले।
विज्ञापन

सांस के रोगियों का घुट रहा दम
हवा की गुणवत्ता खराब होने से सांस, अस्थमा, टीबी और फेफड़ों की बीमारी से परेशान लोगों की तकलीफ बढ़ गई है। फिजीशियन डॉ रविंद्र सिंह का कहना है कि हवा की गुणवत्त खराब है, ऐसे में सांस के रोगियों को सुबह-शाम घर में ही रहना चाहिए।
पानी का कराया छिड़काव
प्रदूषण विभाग ने पानी का छिड़काव शुरू कराया। शहर के कई इलाकों में छिड़काव कराया गया है। इसके लिए 12 टैंकर लगाए गए हैं। खुले में निर्माण सामग्री डालने वाले लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस तरह करें प्रदूषित हवा से बचाव
- मास्क पहनकर घर से निकलें
- चश्मे का प्रयोग करें
- सुबह-शाम की सैर से बचाव करें
- आसपास कूड़ा न जलाने दें
- खुले में निर्माण सामग्री न पड़ी हो
- निर्माण कार्यों के पास धूल से बचें
वाहनों की अधिकता भी जिम्मेदार
प्रदूषण के लिए वाहनों की अधिकता भी जिम्मेदार हैं। सड़कों पर बेतरतीब दौड़ रहे वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं। त्योहारी सीजन में यह और अधिक मुश्किल खड़ी कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें