फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमन के परिजनों का तहसील में हंगामा

Tue, 07 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तहसील में धरना देते नमन के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली गंगनहर में नहाते समय डूबे नमन पाल के परिजनों ने सोमवार को तहसील में जमकर हंगामा किया। परिजन किशोर के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा उन्हें जेल भेजने की मांग पर अडे़ थे। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। गुस्साई महिलाओं ने पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के मोहल्ला जसवंतपुरी निवासी अमृत पाल का इकलौता पुत्र नमन पाल (17) मोहल्ले के ही विकास, गौरव, पोपीन और नितिन शर्मा के साथ बुधवार को गंगनहर में नहाते समय डूब गया था। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम थाना सरधना क्षेत्र के सलावा झाल में नमन पाल का शव मिल गया।

पुलिस ने किशोर के पिता अमृतपाल की तहरीर पर चारों दोस्तों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था। नामजद आरोपी घटना के दिन से ही पुलिस की हिरासत में हैं, पुलिस ने उन्हें जेल नहीं भेजा है। 
विज्ञापन


सोमवार को नमन के परिवार की महिलाएं तहसील में पहुंचीं और उसके दोस्तों को जेल भेजने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गईं। तहसील में भाकियू का भी बेमियादी धरना चल रहा है। भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने परिजनों को आरोपियों को जेल भिजवाने का भरोसा दिया।

सूचना पर पहुंचे सीओ शिवराज सिंह ने कहा कि नमनपाल का शव मिल गया है, जिसे सरधना थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आरोपियों का चालान किया जाएगा।

इस पर महिलाओं ने पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। काफी नोकझोंक के बाद सीओ और एसडीएम अपने ऑफिस में जाकर बैठ गए। महिलाओं ने पुलिस जीप में तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों के समझाने पर महिलाएं एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें