फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान से शिक्षिका ने की बदसलूकी

विज्ञापन
भोपा के स्कूल में शिक्षा मित्र के जहर खाने के प्रयास के मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
महिला ग्राम प्रधान से उलझी शिक्षिका
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव सिकंदरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह घंटों हंगामा हुआ। महिला ग्राम प्रधान ने देरी से स्कूल खुलने की जानकारी मांगी तो शिक्षिका उनसे उलझ गई। कुछ देर बाद स्कूल में तैनात शिक्षामित्र ने भी शिक्षिका के व्यवहार के विरोध में जहर खाने की कोशिश की। शिक्षा विभाग द्वारा मामले में जांच बैठा दी गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर की महिला ग्राम प्रधान कोमल देवी अपने ससुर पूर्व प्रधान मेनपाल के साथ प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं। ग्राम प्रधान स्कूल पहुंचीं तो वहां मेन गेट का ताला बंद था और स्कूली बच्चे गेट के बाहर खड़े थे। काफी देर बाद एक शिक्षिका स्कूल में पहुंची और गेट खोलकर बच्चों को अंदर ले गई। जब ग्राम प्रधान ने उनसे देरी से आने का कारण पूछते हुए उपस्थिति रजिस्टर मांगा, तो आरोप है कि शिक्षिका बदसलूकी पर उतर आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। इसी बीच स्कूल में कार्यरत शिक्षामित्र पंजाब सिंह भी वहां पहुंच गए। पुलिस के सामने ही शिक्षिका पर बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए जहर खाने का प्रयास किया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया और गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चों का भविष्य खराब होने का हवाला देते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता देख चौकी प्रभारी रेशमपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। स्कूल प्रधानाचार्य राजीव कुमार ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते हुए अफसरों को सफाई देने की बात कही है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
- खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार का कहना है कि स्कूल में शिक्षामित्र के ट्रांसफर का मामला चल रहा है। शिक्षामित्र द्वारा जहर लेकर स्कूल आना निंदनीय है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान कोमल का कहना है कि विद्यालय में चल रहे विकास कार्य का जायजा लेने वे स्कूल पहुंची थी, लेकिन वह समयानुसार नहीं खुला था। इसकी जानकारी मांगने पर शिक्षिका द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें