आरती मैमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा तानिया ऑनलाइन प्रतियोगिता में हुई सम्मानित।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजपुर-छाजपुर की छात्रा ने ऑनलाइन कोडेवर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 की तानिया सिंह ने बाजी मारते हुए विशेष स्थान प्राप्त किया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजपुर-छाजपुर में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब की कक्षा 9 की छात्रा तानिया सिंह ने ऑनलाइन कोडेवर प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें विभिन्न 90 देशों के करीब 1 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक आदित्य व एमडी अशोक कुमार ने बताया कि उनके स्कूल की छात्रा तानिया सिंह ने आउट आफ द बॉक्स आइडिया विषय में भारत की ओर से विशेष स्थान प्राप्त किया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या कविता सिंह तोमर ने स्कूल की छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होनें नवाचार करने के लिए अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया।