देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन छात्र राहुल को मेडल पहनाकर सम?
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। छात्रों में राहुल कुमार और छात्राओं में दिव्या धीमान व रीतू संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित किए गए। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे व अंतिम दिन छात्रों की 200 मीटर दौड़ में राहुल कुमार प्रथम, राशिद द्वितीय व शुभम तृतीय, जबकि छात्राओं में आरती प्रथम, स्वाति द्वितीय, गोला प्रक्षेपण (छात्र वर्ग) में शुभम प्रथम, अनमोल द्वितीय एवं सिद्धार्थ तृतीय स्थान पर रहे। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने कहा कि हार-जीत खेल जगत का हिस्सा है। हारने वाला विजयी के समक्ष है। इसीलिए निरंतर अभ्यास व प्रयास ही आध्यात्मिक शक्ति का प्रेरक है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. गौरव बालियान ने प्रतिभागी छात्रों को प्रोत्साहित किया। संचालन डॉ. मो. आरिफ ने किया। इस मौके पर डॉ. कुसुमलता, डॉ. टीना, प्रो. समता तोमर, प्रो. विनित कुमार, डॉ. शानजर, राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, विश्वास चंद शर्मा, दिलीप कुमार, प्रमोद कुमार, राजीव कुमार, लोकेश शर्मा व विकास चंद शर्मा आदि रहे।
देवबंद के राजकीय महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन छात्रा दिव्या धीमान को मेडल प?- फोटो : DEVBAND