फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक महिलाओं से खिलवाड़ : स्वाति  

Wed, 14 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
स्वाति सिंह का स्वागत करतीं भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने कहा कि सपा की अंदरूनी लड़ाई से सैफई कुनबे की असलियत जनता के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौसिखिया हैं और निर्णय लेने में अक्षम हैं। उन्होंने तीन तलाक को महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ बताया। साथ ही कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती बहुजन समाज के हितों को भूल चुकी हैं। वह कांशीराम की ही नहीं हुईं तो जनता की क्या होंगी। 
विज्ञापन


जानसठ रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची स्वाति सिंह ने कहा कि बीजेपी महिलाओं के आत्मसम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है। तलाक के तीन शब्द बोलकर किसी भी महिला की जिंदगी खराब नहीं होनी चाहिए। तलाक के बाद महिला की जिंदगी में जो भूचाल आता है और वह किस तरह से संकट का सामना करती है, यह पीड़ित ही समझ सकती है।

कानूनों में लगातार सुधार हो रहा है, तलाक के कानून में बदलाव महिलाओं के हित में है। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन कांशीराम की नहीं हुईं, जो उन्हें राजनीति में लाए। उनके परिवार वालों तक को कांशीराम से नहीं मिलने दिया गया। किसी परिवार के लिए इससे ज्यादा क्या आघात हो सकता है। बसपा प्रदेश में चुनाव की लड़ाई से बाहर हो चुकी है। स्वाति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नए हैं। निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। पहले मंत्रियों को बर्खास्त करते हैं फिर बहाल कर देते हैं। सपा सरकार में अपराध चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जनता सपा सरकार से निजात चाहती है।
विज्ञापन


समाजवाद अब केवल एक परिवार तक सिमट कर रह गया है। नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का समर्थन करते हुए महिलाओं से पूछा कि क्या किसी परिवार का 24 हजार रुपया महीने से ज्यादा खर्च है। आम लोगों की जिंदगी में यह निर्णय बदलाव लाने का काम करेगा। मीरापुर से जिला सहकारी बैंक की पूर्व चेयरमैन वंदना वर्मा के नेतृत्व में पहुंची महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। समारोह में भाजपा नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, चंद्रकांता, मीना भंडारी ने विचार रखे। अध्यक्षता अनीता चौधरी और संचालन महेशो चौधरी ने किया। जिला संयोजक बबीता गुप्ता, सरिता गौड़, उमा चतुर्वेदी, एकता गुप्ता, वंदना वर्मा, अंजलि मलिक, रेणु आदि का विशेष सहयोग रहा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें