फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खाली हो गई तो हमारे सुपुर्द करो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वैश्य सभा ने प्रशासन से मिलकर कहा कि सती वैश्यान की जमीन उन्होंने खाली करा दी है तो उस पर हमारा कब्जा कराएं। डीएम ने विधिवत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित सुजड़ू गांव में वैश्य समाज की वर्षों पुरानी साढे़ 16 बीघे जमीन पर शहर के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पत्र के बाद प्रशासन ने जमीन को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की थी। इस प्रकरण को लेकर वैश्य सभा के पदाधिकारी डीएम से मिले। कहा कि जमीन अभी तक कब्जा मुक्त नहीं हुई है। हम लोगों ने मौके पर जाकर इस जमीन का निरीक्षण किया था, अभी भी अन्य लोगों का कब्जा है। वैश्य सभा का कहना है कि जिस जमीन को कब्जा मुक्त दिखाया जा रहा है वह सुजड़ू गांव का रास्ता था।
वैश्य समाज की सती वैश्यान की जमीन पर अभी कब्जा है। जमीन को जल्दी कब्जा मुक्त करा कराकर वैश्यसभा के सुपुर्द की जाए। वैश्य सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल, महामंत्री सतीश गर्ग, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, पूर्व अध्यक्ष रेवतीनंदन सिंघल, व्यापारी नेता सुनील तायल, नरेश चंद्र बंसल, राकेश कंसल, योगेश भगत आदि मौजूद रहे। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने इस प्रकरण को सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें