खपत बढ़ते ही लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति
मुजफ्फरनगर। जिले में गर्मी के चलते बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही आपूर्ति लड़खड़ाने लगी है। दिन में कई बार बिजली के कट हो रहे हैं। गर्मी में कट लगते ही आम जनता के पसीने छूट जाते हैं।
गर्मी बढ़ते ही कुछ लोगों ने कूलर और एसी चलाने शुरू कर दिए हैं, इससे बिजली की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। बिजली की खपत बढ़ते ही व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। दिन में कई बार कट की स्थिति पैदा हो रही है। आम जनता को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधीक्षण अभियंता आरडी द्विवेदी का कहना है कि हमारा पूरा प्रयास है कि आपूर्ति बाधित न हो। कोई समस्या होते ही तुरंत उसका निस्तारण किया जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है कि आम जनता को निर्बाध आपूर्ति होती रहे।