फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकांक्षा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने लगाई प्रशासन से कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। आकांक्षा डिग्री कॉलेज के छात्रों ने शुक्रवार को एसडीएम जानसठ को शिकायत कर कॉलेज प्रबंधन पर अधिक फीस वसूली का दबाव बनाते हुए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रों ने प्रशासन से कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित आकांक्षा डिग्री कॉलेज में छात्र-छात्राओं की फीस का मामला काफी समय से विवादों में है। नई दिल्ली निवासी रंजना और मीरापुर निवासी खुश नगमा व अजहर कॉलेज में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं हैं। किसी कारणवश उनकी एक सेमेस्टर की परीक्षा छूट गई थी, जिसके लिए उन्होंने यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करा दी थी। आरोप है कि अब कॉलेज प्रबंधन द्वारा उनसे पांच हजार रुपये अतिरिक्त फीस की मांग की जा रही है। आरोप है कि अतिरिक्त फीस वसूली का विरोध किए जाने पर कॉलेज प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को कॉलेज से बाहर निकाल दिया। अब छात्रों ने एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह से इसकी शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कॉलेज में प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि वे अपनी समस्या को लेकर मेरठ स्थित चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी गए थे। वहां यूनिवर्सिटी अफसरों ने इस मामले में कॉलेज चेयरमैन को कॉल कर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि इसके बावजूद कालेज प्रबंधन द्वारा छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें