दून वैली पब्लिक स्कूल में सममानित मेधावी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। द दून वैली पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल वितरण को टैलेंट-डे के रूप में आयोजित किया गया। अपनी-अपनी कक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ वर्ष भर में आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में विजयी छात्रों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।
बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा प्रथम से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं को वर्ष भर की मेहनत का परिणाम पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण में सभी कक्षाओं के विभिन्न सेक्शन के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विद्यार्थियों को टॉपर घोषित कर उन्हें ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया।
इसी के साथ कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शत-प्रतिशत उपस्थिति टॉपर विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संजय मित्तल, अर्चिन कंसल, भूदेव, संजीव कुमार, राजीव अग्रवाल, शिशुकांत शामिल रहे।
प्रधानाचार्या सीमा शर्मा ने कहा कि सभी छात्र- छात्राओं को कठिन परिश्रम करना चाहिए, क्योंकि परिश्रम का परिणाम सदैव अच्छा होता है। ब्रांच हेड जसबीर कौर, इंचार्ज हिना समीर व विवेक पंवार ने विचार रखे। विद्यालय के चेयरमैन राज किशोर गुप्ता, डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने सभी बच्चों को उपलब्धि के लिए सराहा।