फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने सुरक्षा और कैरियर पर पूछे सवाल

विज्ञापन
जैन डिग्री कालेज में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में सम्मानित छात्राएं। छात्राओंद्वारा अपने जनप - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत हक की बात-जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम जैन कन्या पाठशाला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में हुआ। छात्राओं ने कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव से सीधे सवाल किए। यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा दहेज हिंसा के संबंध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायता पर संवाद कार्यक्रम चला। छात्राओं द्वारा अपने जनपद के सीडीओ आईएएस अधिकारी अधिकारी आलोक यादव से ‘हक की बात’ की गयी। जिसमें छात्राओं ने स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर मुख्य विकास अधिकारी से सीधे संवाद किया। सीडीओ द्वारा मौके पर ही निवारण को संबधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गये। इस आयोजन से छात्राओं को अपनी समस्याओं और प्रश्नों को उचित फोरम पर उठाने का जहां मौका मिला, वहीं अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर हुई। मंच पर उपस्थित पैनल में क्षेत्राधिकारी हिमांशु गौरव, मनोचिकित्सक डॉ अर्पण जैन, मनोवैज्ञानिक एवं कैरियर काउंसलर समृद्धि त्यागी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र गौतम उपस्थित रहे। मनोचिकित्सा, करिअर काउंसिलिंग के विषय में छात्राओं द्वारा विशेषज्ञों से सलाह और प्रश्न भी पूछे गये।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार ने किया। महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डॉ सीमा जैन, डॉ संतोष कुमारी, डॉ निशा गुप्ता, डॉ नीता भटनागर, सोनाली सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी आदि का सहयोग रहा।
300 छात्राएं रही शामिल
कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राओं ने प्रतिभाग कर मंच पर उपस्थित पैनल से विभिन्न प्रश्न पूछे। प्रश्न पूछने वाली छात्राओं में मनाली, शाहीन शहजाद, सानिया शर्मा, दीपा, राधा, सानिया राणा, निदा राणा, अवनि चंदेल, वैशाली जैन, नूतन, जीनत, आयशा, काजल, नेहा, सहनुमा, रूबिना परवीन व सानिया मिर्जा शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें