पीड़ित छात्र का पिता बोला, परिवहन खर्च मिल गया
पीड़ित छात्र के पिता इरशाद ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले का परिवहन खर्च मिल चुका है। उनका 20 दिन का चार हजार रुपये खर्च रुका हुआ था। 20 जुलाई को बीएसए कार्यालय में दो हजार रुपये दिए गए थे। इसके बाद 25 जुलाई को खंड शिक्षा अधिकारी शाहपुर संजय भारती ने उन्हें दो हजार रुपये दिए है। अब जुलाई माह का खर्च महीना समाप्त होने पर दिया जाएगा।
यह था पूरा मामला
खुब्बापुर गांव के स्कूल में शिक्षिका तृप्ता त्यागी ने पांच का पहाड़ा नहीं सुनाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र की सहपाठियों से पिटाई करा दी थी। इसी दौरान जातीय टिप्पणी का भी आरोप है। प्रकरण के दौरान पीड़ित छात्र के चचेरे भाई ने वीडियो बना लिया। वीडियो के वायरल होते ही प्रतिक्रियाएं आने लगीं और शिक्षिका की गिरफ्तार करने की मांग उठने लगी। आरोपी शिक्षिका पर एफआईआर दर्ज हो गई थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई दो सितंबर को होगी।