फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपा के निकट गंग नहर में बहता मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
छात्रा परिजनों से बात करती भोपा पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा ने निरगाजनी गंग नहर झाल में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। शव बरामद हो गया है। परिजनों बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को ले गए।
विज्ञापन

थाना के निरगाजनी झाल गंग नहर पुल से बीते बृहस्पतिवार को छात्रा ने छलांग लगा दी थी। पुलिस ने पुल पर रखे स्कूली से मिले आधार कार्ड, बैंक पासबुक बुक व मोबाइल से छात्रा की पहचान थाना क्षेत्र के गांव योगेंद्रनगर निवासी शिवानी के रूप में की थी। तभी से परिजन व पुलिस छात्रा के शव की तलाश कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह भोपा के निकट एक शव गंग नहर में बहता मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस व ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला जिसकी पहचान छात्रा शिवानी के रूप में हुई। परिजन बिना किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि परिजन शव को ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें