फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बीएसए पर उत्पीड़न का आरोप, त्यागी समाज का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीएसए पर मानसिक शोषण एवं उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए जिला समन्वयक (मिड डे मील) के पद पर कार्यरत रह चुके विकास कुमार त्यागी के समर्थन में सोमवार को कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया गया। धरना और प्रदर्शन का मुख्य कारण जिला समन्वयक पद से नियम विरुद्ध हटाए जाने, पिछले पांच माह से मानदेय न दिए जाने और कथित रूप से झूठा मुकदमा दर्ज कराया जाना रहा।
विज्ञापन



धरना प्रदर्शन के दौरान त्यागी समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि विकास कुमार त्यागी पिछले करीब 15 वर्षों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला समन्वयक (मिड डे मील) के पद पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। आरोप है कि वर्तमान बीएसए उनसे व्यक्तिगत रंजिश रखते हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को मांगे राम त्यागी की ओर से दिये गए ज्ञापन में मांग की गई कि संविदा नवीनीकरण का निर्णय नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी की ओर से लिया जाए। रोके गए पांच माह के मानदेय का भुगतान कराया जाए और बीएसए की ओर से दर्ज कराई गई झूठी एफआईआर को निरस्त किया जाए। सुरेश कुमार, नरेंद्र, देवेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें